{"_id":"6a482776cb9e6b6444083040","slug":"encroachment-removed-from-mini-industrial-estate-drain-relief-from-waterlogging-expected-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-159060-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मिनी औद्योगिक आस्थान की नाली से हटाया कब्जा, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मिनी औद्योगिक आस्थान की नाली से हटाया कब्जा, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने नाली पर किए गए कब्जे को हटवाकर उसकी सफाई करा दी है। इससे पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी और औद्योगिक इकाइयों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
मिनी औद्योगिक आस्थान की मुख्य नाली में मिट्टी और पत्थर डालकर उसे अवरुद्ध कर दिया गया था। इसके कारण 30 जून की रात से शुरू हुई बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं हो सकी और एक जुलाई को परिसर के साथ कई इकाइयों में जलभराव हो गया था। हालात ऐसे बन गए थे कि कई इकाइयों का संचालन प्रभावित हो गया था।
समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रकाशित की गई थी। विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया और दो दिन के भीतर नाली से अतिक्रमण हटाने तथा सफाई कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में नाली से कब्जा हटवाकर उसकी सफाई कराई गई। नाली खुलने के बाद अब बारिश का पानी आसानी से निकल सकेगा। इससे औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आने वाली बाधा दूर होगी और मजदूरों को भी काम प्रभावित होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।