{"_id":"634c4327eecb6338f8457ea2","slug":"encroachment-is-causing-jam-common-man-is-upset-lalitpur-news-jhs23105354","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से लग रहा है जाम, आम आदमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से लग रहा है जाम, आम आदमी परेशान
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रबुद्ध वर्ग ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां पर अतिक्रमण नहीं। घंटाघर मुख्यमार्ग देख कर नहीं लगता कि हम किसी शहर में रह रहे हैं। आज भी वर्षों पुराने तरीके से सड़क के बीच में दुकानें लगाने की परंपरा चली आ रही है। हैरत की बात तो यह है कि वनवे मार्ग पर भी अतिक्रमण होने से लोगों के पैदल निकलने में भी काफी समय लग रहा है। उन्होंने शहर में पार्किंग की जरूरत बताते हुए कहा कि पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देना चाहिए।
चर्च रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित परिचर्चा में एसडीपीएस के निदेशक विकास मनी चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण से शहर की सड़कों की स्थित बेहद खराब होती जा रही है। लॉकडाउन के समय जो सड़क 155 फीट की दिख रही थी वह आज 25 फिट पर सिमट गई। अतिक्रमण से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है वहीं स्कूली वाहनों के जाम में फंसने से बच्चे परेशान होते हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वन वे रूट पर अतिक्रमण होने व्यवस्था के दावों को पोल खोल रहा है। ललितपुर सेवा ग्रुप के संचालक शानू बाबा ने कहा कि मुख्यमार्ग के साथ ही गलियों में भी अतिक्रमण होने से निकलना दूभर हो रहा है। जिला बने करीब 48 साल बीत गए, लेकिन सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की समस्या आज भी जस की तस है। कटरा बाजार के ऊपरी इलाके में आज भी पानी नहीं पहुंच रहा है। अतिक्रमण के कारण आपात स्थित में फायर ब्रिगेड का निकलना भी दूभर हो सकता है। इस ओर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। दलजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी और व्यापारी बैठकर अतिक्रमण को लेकर ठोस कार्रवाई पर विचार करें। राकेश चंदानी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के भूतल पर पार्किंग बन जाए तो घंटाघर मार्ग पर वाहन सड़क पर नहीं खड़े होंगे। कौस्तुभ चौबे ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर सरकार गंभीर है। शहर में आबादी को देखते हुए पालिका प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था प्राथमिकता से करनी चाहिए जिससे पार्किंग में वाहन खड़े हो सकें और सड़क पर जाम न लगे। संचालन कर रहे अरमान अजीज कुरैशी ने कहा कि अतिक्रमण से लगने वाले जाम के कारण आम आदमी परेशान है। घंटाघर मार्ग के बीच में अस्थाई दुकानें जाम का प्रमुख कारण है। प्रशासन को वनवे रूट नियम का कड़ाई से पालन कराए तो काफी राहत मिल जाएगी। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, पुष्पेंद्र जैन रिंकू, संजय ताम्रकार, अजय जैन आदि ने विचार प्रकट किए।