{"_id":"6806a2b3bf289c14180938cf","slug":"encroachment-caused-traffic-jam-in-the-market-vehicles-kept-crawling-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-133752-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अतिक्रमण के चलते बाजार में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अतिक्रमण के चलते बाजार में लगा जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। सोमवार शाम हाट बाजार के दिन मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोग परेशान हो गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। कोतवाली पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
बाजार के मुख्य मार्ग से बड़े वाहनों की निकासी करीब एक वर्ष से बंद है, जिसके चलते रेहड़ी वाले सड़क पर ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। दुकानदार भी सामान अपनी दुकानों के बाहर सजा देते हैं, इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही जाम लगने लगता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से जाम लग गया। बाइक के अलावा चारपहिया वाहन भी रेंगते रहे। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलवाने की मांग की है।