फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electrity bill

एप पर मिल सकेगी बिजली बिलों की फुल डिटेल

Wed, 08 Feb 2017 11:56 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 08 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
electrity bill
ब‌िजली मीटर - फोटो : demo pic
बिजली विभाग शीघ्र ही उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए मोबाइल एप जारी करेगा, जो उपभोक्ताओं के बिलों की फुल डिटेल मिल सकेगी, साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार के कनेक्शन, समस्याओं के समाधान और आवेदन करने में आसानी हो जाएगी। विभाग द्वारा शीघ्र ही इस एप को जनपद के उपभोक्ताओं के लिए जारी किया जाएगा।      
विज्ञापन

जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक लाख विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से शीघ्र ही निजात मिल सकेगी और उन्हें बार-बार कार्यालय में चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उपभोक्ता अब घर बैठे ही बिजली विभाग के बिलों संबंधी काम निपटा सकेंगे। बात यह है कि बिजली विभाग ने स्मार्ट बिजली एप तैयार किया है।
विज्ञापन


इसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड करके बिजली विभाग से संबंधित काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इसमें पहले आईडी नंबर मिलेगा। इसके बाद विभाग उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं, नए कनेक्शन को आवेदन करना, बिजली बिल का भुगतान करना आदि विभिन्न कार्यों में आसानी हो जाएगी। इस एप से उपभोक्ताओं की समस्या का निदान किया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कार्यालय में नहीं आना होगा और समय की बचत भी होगी। मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर के अलावा पूरा एड्रेस देगा होगा। इस एप से स्थायी कृषि पंप योजना, एलटी कनेक्शन घरेलू, दुकान, एचटी कनेक्शन, फैक्ट्री या मिल, सर्विस शिकायत, टोल फ्री नंबर, नाम परिवर्तन की सुविधा, मोबाइल रजिस्टर्ड, माय एकाउंट व लोड चैंज की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता मोबाइल एप पर बिजली के बिल के साथ-साथ पीक लोड मैनेजमेंट और टैरिफ और इंसेंटिव के बारे में भी जानकारी दी जा सकेगी। हालांकि विभाग द्वारा अन्य बड़े जनपदों में भी बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरु कर दी गई और शीघ्र ही विभाग जनपद में यह योजना शुरू करने जा रहा है। इस एप को मंडलीय अभियंताओं द्वारा शुरू करने पर हामी भरी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
प्रबंध निदेशक कार्यालय द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिलों में होने वाली खामियों को दूर करने के साथ ही बिलों की पारदर्शिता और अन्य विभागीय कार्यों को आसान बनाने के लिए इस मोबाइप एप लागू करने जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनपद में भी शुरू करने की योजना है।      
 - गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed