फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricty house

66बेवी सब स्टेशन होगा 33 केवी बिजली घर में कंवर्ट

Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
electricty house
ललितपुर। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर ललितपुर में गल्ला मंडी 66 केवी विद्युत सब स्टेशन को 33 केवी में बदला जाएगा। इससे आने वाले समय में ट्रांसफार्मर खराब होने पर आसानी से पार्ट्स मिलने की सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला में निर्माणाधीन सब स्टेशनों को बीस मार्च तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को झांसी में बिजली अधिकारियों व विधायकों के साथ बिजली आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की मांग पर जिले में सौभाग्य योजना के तहत जारी किए कनेक्शनों पर उचित क्षमता का लोड बढ़ाकर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। बुंदेलखंड में गर्मियों में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च के पहले सभी सब स्टेशनों और विद्युत लाइनों के तहत मेंटीनेंस का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि गर्मियों में बिजली लाइनों व मशीनों में टूटफूट व गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

ललितपुर शहर में गल्ला मंडी 66 केवी सब स्टेशन को 33 केवी में बदलने के निर्देश दिए। इसका कारण यह है कि अब सब स्टेशनों में स्थापित 66 केवी विद्युत लाइन पर काम करने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों के पार्ट्स आसानी से नहीं मिलते हैं। इससे ट्रांसफार्मर डैमेज होने या उसका कोई पार्ट्स खराब होने पर कई दिनों तक उससे दी जाने वाली बिजली आपूर्ति गड़बड़ा जाती है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर गल्ला मंडी स्थित 66केवी सब स्टेशन के दो ट्रांसफार्मरों का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने जिले में राजस्व वसूली बढ़ाने व आसान किस्त योजना में उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए घर-घर दस्तक देने को कहा है, ताकि उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी मिल सके और वह उसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें। साथ ही लाइनलॉस कम करने के लिए उचित उपाय करने के भी निर्देश दिए। जिले में नेहरूनगर, मिर्चवारा व बंगरिया में निर्माणाधीन 33 केवी सब स्टेशन अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने ललितपुर में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन 20 मार्च तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सौभाग्य योजना में कनेक्शनों के सापेक्ष उचित क्षमता के ट्रांसफार्मर रखवाने और गर्मियों में बेहतर बिजली के लिए 31 मार्च तक मेंटीनेंस कार्य पूरा करने को कहा है।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed