फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity supply to half the city and Talbehat disrupted due to fault in feeder

Lalitpur News: फीडर में खामी से आधे शहर और तालबेहट की बिजली ठप

Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to half the city and Talbehat disrupted due to fault in feeder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रोंड़ा स्थित 132 केवी उपकेंद्र में बृहस्पतिवार शाम 5:20 बजे आए फाल्ट से आधा शहर सहित तालबेहट व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। दो सोलर प्लांट भी बंद हो गए। अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। रात 10 बजे से सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
शाम 5:20 बजे अचानक एक फीडर की वीसीवी मशीन के पीछे लगी बसवार यानि कॉपर की मजबूत पत्ती में अचानक फाल्ट हो गया और बसवार गिर गई। इससे नेहरूनगर सब स्टेशन के अंतर्गत जाखलौन व देवगढ़ फीडर के दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हाे गई। जबकि, शहर के फीडर संख्या एक, तीन और गोविंदनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही तालबेहट की बिजली भी ठप हो गई। फाल्ट से ग्राम चीरा के पास बने दो सोलर प्लांट में भी आपूर्ति बंद हो गई। इससे समाविष्ट सोलर प्लांट की सीटी में आग लग गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आगे की सप्लाई बंद की। साथ ही बाइपास फीडर के अंतर्गत आने वाली दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति चार घंटे से अधिक ठप रही। रोंड़ा उपकेंद्र में फीडर की बसवार गिरने की जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट ठीक करने में जुट गए। रात सवा नौ बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed