{"_id":"5eb053678ebc3e90393c07d8","slug":"electricity-supply-crisin-in-lockdown-arez-lalitpur-news-jhs1659917179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइनों के टावर गिरने से ललितपुर की बिजली रही रात भर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइनों के टावर गिरने से ललितपुर की बिजली रही रात भर ठप
विज्ञापन
ललितपुर। ट्रांसमिशन विभाग को कोरोना महामारी के चलते फैले संकट के समय बिजली आपूर्ति बहाल करना बड़ी चुनौती बन गई। आंधी के कारण सर्किट फेल होने से बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न होगी। यह स्थिति अब 10 दिन तक बनी रह सकती है।विभाग को राजघाट व माताटीला ग्रिड से कुल 50 मेगावाट बिजली ललितपुर के लिए उपलब्ध होगी। जबकि, जिले को 70 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण मरम्मत कार्य में भी रुकावट आ सकती है। ललितपुर में दिन के समय महरौनी, बारचौन व पठा एवं महरौनीखर्दु में स्थापित सोलर पावर प्लांट से बिजली उपलब्ध हो रही है। विद्युत अधिकारियों की मानें तो जनपद में रात्रि के समय जरूरत के स्थानों के अलावा अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अल्टरनेट कर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
------
यह रही जिले में बिजली की स्थिति
रविवार की रात आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन से विभिन्न फीडरों की बिजली सुबह नौ बजे सुचारु हो सकी। कुछ फीडरों की बिजली दोपहर एक बजे तक सुचारु हो सकी। शहरी क्षेत्र में रोंड़ा सब स्टेशन से 33 केवी लाइन की बिजली रात आठ बजे ठप होने के बाद अगले दिन सुबह चार बजे एव 66 केवी लाइन की बिजली सुबह सात बजे सुचारु हो सकी।