{"_id":"5789342f4f1c1b191913d7de","slug":"electricity-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटरों में छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटरों में छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई
lalitpur
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रीसिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कर्मियों की मिलीभगत से विद्युत मीटरों में रीडिंग से छेड़छाड़ और गलत बिल बनाने पर बिजली विभाग सख्त हो गया है। गलत रीडिंग से बिल बनाने या मीटरों से छेड़छाड़ पाए जाने पर विभाग द्वारा संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीटर लगाने और रीडिंग के अनुसार विद्युत बिल बनाने का कार्य कहीं कार्यदायी संस्था द्वारा तो कहीं विभागीय कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत मीटर से रीडिंग लेकर बिल बनाने में भारी खेल किया जा रहा है। विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से मीटरों में दर्शाई जा रही रीडिंग के अनुसार बिल न बनाकर कम रीडिंग के बिल बनाए जा रहे हैं। मीटरों में भी छेड़छाड़ के कई मामले मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार ऐसी शिकायतों के मिलने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को चेतावनी जारी की है। गत दिनों बांसी बिजली घर पर पदस्थ एक टीजीटू विद्युत कर्मी के विरुद्ध उपखंड अधिकारी चतुर्थ महेश चंद्र विश्वकर्मा द्वारा शिकायत करने पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की है। इसके साथ ही अन्य विद्युत कर्मियों को चेतावनी जारी की है कि यदि बिल बनाने के दौरान इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आती हैं तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।