{"_id":"ebb27f884e2ad0493455e65515dc49dd","slug":"electricity-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मीटर लगाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मीटर लगाना अनिवार्य
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ता अब बिना मीटर के बिजली नहीं जला सकेंगे। विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विद्युत संयोजनों पर चार माह में शत-प्रतिशत विद्युत मीटर लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संयोजनों पर अधिकांश कनेक्शनों पर विद्युत मीटर नहीं लगाए जा सके हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को फिक्स यूनिट के बिल देकर राजस्व वसूला जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को खपत के सापेक्ष कम बिजली जलाने के बाद भी अधिक राशि के बिलों का भुगतान करना पड़ रहा था, जबकि बहुत से उपभोक्ताओं से निर्धारित खपत से काफी कम राशि के बिलों की वसूली की जा रही थी। ऐसी स्थिति में कहीं उपभोक्ताओं को, तो कहीं बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। लेकिन, अब विद्युत विभाग द्वारा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मीटर के हिसाब से विद्युत खपत के अनुसार ही विद्युत राजस्व वसूला जाएगा। नियामक आयोग ने विदबजुत विभाग के अधिकारियों को आदेशित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जून माह के अंत तक हर हाल तक शत-प्रतिशत विद्युत मीटर लगाए जाने का कहा है।
अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग से प्राप्त आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं व मीटर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। मीटर नहीं लगवाने पर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से विद्युत अधिनियम के तहत जुर्माना भी वसूला जाएगा। साथ ही मीटर नहीं लगे होने की स्थिति में ऐसे उपभोक्ताओं को आईडीएफ के बिलों का ही भुगतान करना होगा, जो विद्युत खपत के सापेक्ष अधिक राशि का भुगतान करना होता है।