{"_id":"5f6658168ebc3e6d71036a8a","slug":"electric-cut-all-night-lalitpur-news-jhs176677293","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गायब रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गायब रही बिजली
विज्ञापन
electricity bulb
- फोटो : electricity bulb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार की रात नगर के लोग बिजली न होने से पूरी रात बिलबिलाते रहे। उमस के मारे लोगों को नींद ही नहीं आई। हाईटेंशन लाइन का जंफर जलने से यहां रात 12 बजे गई शनिवार की बिजली सुबह नौ बजे आई। इस दौरान एक-दो बार चंद मिनट के लिए आई लेकिन कई स्थानों पर तकनीकी फाल्ट की वजह से लाइन दिन में नौ बजे चालू हुई।
66केवीए गल्ला मंडी में पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में पुरानी 33केवीए लाइन को जोड़ने से हाईटेंशन लाइन का जंफर जल गया था। चार बार बनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके चलते सिर्फ फीडर नंबर एक को छोड़कर बाकी शहर के फीडर नंबर 3, 4, 5, नेहरुनगर, पिसनारी, गोविंदगनर, नझाई बाजार, घंटाघर, तालाबपुरा, जल संस्थान आदि फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद अवर अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में विद्युत टीम ने चार घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर भोर में साढ़े चार बजे आपूर्ति चालू की। कई स्थानों पर तकनीकी फाल्ट की वजह से लाइन दिन में नौ बजे चालू हुई। बिजली न होने की वजह से लोगों को पानी भी नहीं मिला।
मेरे मुहल्ले में रात साढ़े दस बजे से बिजली गायब रही। करीब ढाई बजे रात में आई लेकिन कुछ ही मिनटों में कट गई। पूरी रात उमस रही। सुबह में आई भी तो लो वोल्टेज से पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
रवि, तालाबपुरा
----------
आधी रात को बिजली कटी तो सुबह सात बजे आई लेकिन कुछ ही देर में फिर कट गई। सुबह आई भी तो वोल्टेज से न तो ढंग से पंखे चल रहे थे और न ही पानी की मोटर। हैंडपंप से पानी लाकर नहाया।
- विवेक, गांधीनगर नई बस्ती
---------
रात भर उमस और बेचैनी रही। रात जागकर बितानी पड़ी। इसकी वजह से सुबह ही दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई। सुबह छह बजे तक नहा लेता था लेकिन बिजली आने के बाद नहाना हो सका।
- सोनू कुशवाहा, नेहरू नगर
---------
देर रात तक जगने की आदत थी लेकिन नींद के वक्त बिजली चली गई जिससे काफी परेशानियां हुई। उमस से पूरा शरीर पसीने से तरबतर हो गया। रोजाना के काम को करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- शैलू, सिविल लाइन
66 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसकी जगह 33 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन चालू की गई लेकिन जंफर उड़ जा रहा था। उसे दूर करने का प्रयास किया गया लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। भोर में साढ़े चार बजे जाकर तकनीकी कमियों को दूर कर जंफर बांधा गया तब जाकर आपूर्ति शुरू हुई। कई अन्य स्थानों पर तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कतें आई थीं। कर्मचारी उसे भी दूर करने में पूरी रात फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। सुबह नौ बजे फाल्ट ठीक होन पर आपूर्ति सुचारु की सकी।
- राजकुमार, अवर अभियंता, नझाई बाजार सब स्टेशन