फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric crisis and water problem

नगर की चरमराई विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को बनाएं सुचारू

Fri, 04 Jun 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
electric crisis and water problem
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के पदाधिकारियों ने नगर की चरमराई विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि दोनों विभाग की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि जनपद प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्युत उत्पादनका हब है, साथ ही प्राकृतिक जल के संचय के लिए सबसे अधिक बांध भी यहां मौजूद हैं। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि विद्युत एवं पेयजल की मात्रा पर्याप्त होने के बाद भी नगरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मामले में विद्युत विभाग और जलसंस्थान के अधिकारी और कर्मचारियों की अकर्मण्यता सामने आ रही है। इस उमस भरी गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। बिजली कटौती से नगर के विभिन्न मुहल्लों में जलापूर्ति अनियमित हो गई है। जनपद में ऊपर से तो बिजली भरपूर आ रही है पर स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जनपद और शहरवासियों को बिजली की पूरी आपूर्ति नहीं दी जा रही है। बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों के मेंटीनेंस नहीं होने से भी आए दिन फाल्ट होने की घटनाएं बढ़ी हैं, जो अघोषित कटौती के कारण बन रहे हैं। शिकायत करने या लाइट नहीं आने का कारण पूछने पर कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार भी करते हैं। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपने फोन अक्सर बंद किए रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया तो विकास सेना विद्युत एवं पेयजल संकट को लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। ज्ञापन में राजेंद्र गुप्ता , हेमंत जैन , आनंद दुबे , राजकुमार कुशवाहा ,अमर सिंह बुंदेला , मुन्ना महाराज त्यागी , प्रदीप पंडित ,कदीर खां , विनोद साहू , शेखर सुमन ,संजय त्रिवेदी ,मुहम्मद फहीम , अमित सोनी , गौरव विश्वकर्मा , हनुमत कुशवाहा , गुड्डू राजा , रवि रैकवार , पुष्पेन्द्र राजा , पुष्पेन्द्र शर्मा , प्रदीप सोनी , भाग सिंह पेंटर , ज्योतिरादित्य गुप्ता के हस्ताक्षर के अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed