{"_id":"5f6a544a8ebc3edde25757a9","slug":"electric-and-water-supply-disturbed-lalitpur-news-jhs176909214","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी में विद्युत और जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी में विद्युत और जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
water
- फोटो : water
महरौनी/ललितपुर। नगर में विद्युत और जल आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। इस कारण से जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संचारी रोग जहां अपने पैर पसार रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण भी गांव-गांव तक पहुंच गया है। ऊपर से जलापूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने से नगरवासियों की समस्या बढ़ गई है। घरों में रह रहे बुजुर्ग और महिलाओं को विद्युत कटौती से परेशानी हो रही है। वहीं, जलापूर्ति न होने के कारण नगर के कई मोहल्लों में पेयजल समस्या खड़ी हो गई।
करीब 12 दिनों से कायस्थ पुरा, लुहारयाना मुहल्ला, पुराना सौजना रोड व टीकमगढ़ रोड मुहल्लों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। कुछ समय के लिए आता भी है तो बहुत गंदा। बताते चलें नगर में टेलीकॉम कंपनी द्वारा खुदाई कर केबिल डाली गई, जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जल आपूर्ति ठप पड़ी है। विभागीय लापरवाही के चलते 12 दिन गुजर जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक नहीं किया जा सका, जिसका खामियाजा नगर के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है।
नलों में पानी न आने से महिलाओं को दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जहां महिला बच्चे घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं, वहीं उन्हें मजबूरी वश पानी के लिए हैंडपंप पर भीड़ में जाना पड़ रहा है। टीकमगढ़ रोड पर भी जलापूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। जहां नलों से पानी आ रहा है वह गंदगी युक्त और बदबूदार है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत और जलापूर्ति सुचारु कराएं।
विज्ञापन
हैंडपंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। सोशल डिस्टेंस भी टूट रहा है। जलसंस्थान विभाग द्वारा बताया गया कि नगर में टेलीकॉम कंपनी द्वारा खुदाई कर केबिल डाली गई जिससे जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से परेशानी हो रही है।
कुलदीप खरे, मुहल्ला- कायस्थपुरा (महरौनी)
एक ओर कोरोना महामारी तो दूसरी ओर पेयजल समस्या का संकट ऐसे में घर से बाहर तो निकलना ही पड़ेगा। नलों में एक बूद पानी आना नसीब नही है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा मुहल्ले वाले भुगत रहे है।
सुरेश तिवारी मुहल्ला -लुहारयाना(महरौनी)
सुबह हो या शाम मुहल्ले वाले अपने- अपने बर्तन लेकर हैंडपंपों पर दौड़ते हैं। दो सप्ताह से मुहल्ले के नलों में पानी नहीं आया सब लोग परेशान हैं । कई बार जलसंस्थान में जा कर शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।
रिंकू वर्मा मुहल्ला-लुहारयाना (महरौनी)
कायस्थ मुहल्ले को जाने बाली पाइप लाइन टेलीकॉम कंपनी द्वारा कराये गये कार्य से क्षतिग्रस्त हुई है।जिससे पेय जल आपूर्ति प्रभावित है। लाइन का फाल्ट नही मिल रहा है । जो नगर में पीडब्लूडी विभाग द्वारा सीसी रोड डाला गया था, फाल्ट उसी के नीचे है । फाल्ट खोजने के लिए सी सी रोड की खुदाई करनी पड़ेगी । जिसके लिए पी डब्लू डी विभाग से अनुमति माँगी है। जो अभी तक नही मिली।
अभिलेश कुमार जेई , जल संस्थान महरौनी।