{"_id":"60bd20578ebc3e817a33c162","slug":"election-wokers-demand-salery-lalitpur-news-jhs1965164115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कर्मियों को मानदेय नहीं देने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कर्मियों को मानदेय नहीं देने पर जताया रोष
विज्ञापन
election-logo.jpg
- फोटो : election-logo.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पिछले दिनों हुई मतगणना में अनेक कर्मियों का मतगणना का मानदेय नहीं दिया गया है। इस पर उन्होंने रोष जताते हुए मतगणना का मानदेय दिलाने की मांग की है। उधर, उप चुनाव में ऐसे शिक्षक जो कोरोना संक्रमित रह चुके हैं, और पोस्ट कोविड के असर से पीड़ित चल रहे हैं, उनकी भी ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने इसकी जांच की मांग भी की है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कराई गई मतगणना के मानदेय का भुगतान सभी मतगणना कर्मियों को नहीं किया गया है इसलिए मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाए। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ओर से यह बात आ रही है कि कतिपय लोगों के भ्रष्टाचार के कारण मतगणना कर्मियों को मानदेय प्राप्त नहीं हो सका है।
वर्तमान में उपचुनाव में उन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई जो कोरोना में गंभीर रूप से संक्रमित हुए थे एवं आज भी पोस्ट कोविड के दौर से गुजर रहे हैं। अनेक ऐसे शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई जो दो बार संक्रमित हुए हैं। अनेक ऐसे शिक्षक हैं जिनकी ड्यूटी सॉफ्टवेयर में आती ही नहीं है क्योंकि पिछली बार और अब की बार भी ऐसे अनेक शिक्षकों की ड्यूटी नहीं आई है। ऐसा आरोप भी लगाया जा रहा है कि इसमें एनआईसी में संबद्ध रहे एक शिक्षक की कारगुजारी समझ में आ रही है क्योंकि ज्यादातर वही शिक्षक निर्वाचन ड्यूटी से छूटे हैं, जो उसके संपर्क में हैं। संघ ने एनआईसी से पक्षपात पूर्ण तरीके से ड्यूटी लगाने की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, मंत्री अरुण गोस्वामी, आलोक श्रीवास्तव ,मनोज झा, संतोष रजक, हेमंत तिवारी आदि शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे।