फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election duty reluctant

चुनाव ड्यूटी कटवाने को आवेदन लेकर पहुंचने लगे सीडीओ आफिस

Fri, 09 Apr 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
election duty reluctant
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। इस आदेश के प्राप्त होते ही कई शिक्षक, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों ने ड्यूटी कटवाने के लिए सीडीओ ऑफिस के चक्कर लगाने आरंभ कर दिए हैं। इसे देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। अब बीमारी से ग्रसित शिक्षक, शिक्षिकाओं को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होना होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान की तैयारी आरंभ कर दी है। इसके तहत विभिन्न विभागों के कर्मियों को मतदान कार्मिक बनाया गया है। संबंधित विभाग द्वारा कर्मियों को ड्यूटी आदेश वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान कई शिक्षक, शिक्षिकाएं बीमार होने, पति पत्नि की साथ में ड्यूटी लगी होने जैसे कारण अफसरों के समक्ष रख रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना बीएसए कार्यालय से लेकर सीडीओ कार्यालय में ऐसे शिक्षक, शिक्षिकाओं की लाइन लग रही है। कोई माइग्रेन, श्वांस, कैंसर, आंख की बीमारी, ह्दय रोग, ब्रेन ट्यूमर तो किसी ने रीढ़ की हड्डी में दर्द व चलने फिरने में असमर्थता जताई है। इसे ध्यान में रखकर मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। बीएसए रामप्रवेश ने चिह्नित 38 शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक व शिक्षा मित्रों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई विसंगतियां भी हो रहीं उजागर
ड्यूूटी आदेश में कई विसंगतियां भी उजागर हो रही हैं। इस दौरान वेतनमान का ध्यान नहीं रखा गया है। इसमें कम वेतनमान वाले कर्मी को मतदान कार्मिक प्रथम बना दिया गया है जबकि ज्यादा वेतनमान वाले को मतदान कार्मिक द्वितीय बनाया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
-----
सीडीओ ने लिखा सीएमएस को पत्र
निर्वाचन ड्यूटी हेतु फिट/अनफिट के संबंध में अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed