फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight New Fire Hydrants to be Installed in the City; Firefighting Infrastructure to be Strengthened

Lalitpur News: शहर में लगेंगे आठ नए फायर हाइड्रेंट, आग बुझाने की व्यवस्था होगी मजबूत

Thu, 02 Apr 2026 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Eight New Fire Hydrants to be Installed in the City; Firefighting Infrastructure to be Strengthened
आपात स्थिति में मौके पर ही मिलेगा पानी, अग्निशमन विभाग ने तैयार की कार्ययोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गर्मी के मौसम में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए जिले में अग्निशमन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर आठ नए फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई है, जिससे आपात स्थिति में तत्काल पानी उपलब्ध हो सके।
जिले में पांच तहसील, छह ब्लॉक और 415 ग्राम पंचायतें हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 15 लाख है। जनपद में लगभग 50 वर्ष पहले फायर स्टेशन की स्थापना की गई थी। उस समय शहरी क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में अग्निशमन वाहनों को पानी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न मोहल्लों और गलियों में फायर हाइड्रेंट बनाए गए थे।
विज्ञापन

समय के साथ शहर के विस्तार और निर्माण कार्यों के चलते अधिकांश फायर हाइड्रेंट या तो दब गए या खराब हो गए। वर्तमान में शहर में केवल दो फायर हाइड्रेंट ही सक्रिय हैं। अब आग की घटनाओं में तेजी को देखते हुए विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर आठ नए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इससे फायर ब्रिगेड को दूर से पानी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय रहते आग पर काबू पाया जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना को स्वीकृति मिलते ही हाइड्रेंट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन स्थानों पर लगेंगे फायर हाइड्रेंट
वर्णी चौराहा, सदरकांटा (एलआईयू कार्यालय के पास), शहजाद नदी के पास, लेंडियापुरा, तुवन मंदिर चौराहा, सिद्धन मंदिर के पास, फायर स्टेशन के सामने और जिला महिला अस्पताल के सामने।
---------------------
जिले में फायर सर्विस की तीन यूनिट संचालित
आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जिले में फायर सर्विस की तीन यूनिट संचालित हैं। एक मुख्यालय में, जबकि अन्य दो महरौनी और तालबेहट में स्थित हैं। गर्मी के मौसम में इन दोनों तहसीलों में फायर ब्रिगेड वाहनों की तैनाती की जाती है। वर्तमान में महरौनी में 2500 लीटर और तालबेहट में 400 लीटर क्षमता का अग्निशमन वाहन तैनात है।
----------------------------

उपलब्ध अग्निशमन संसाधन
5500 व 2500 लीटर क्षमता के एक-एक फायर टेंडर
800 लीटर क्षमता का एफक्यूआरवी टेंडर
400 लीटर क्षमता का वाटर मिस्ट वाहन
एक इसुजु डी-मैक्स कैंपर
दो बोलेरो कैंपर
दो बुलेट बाइक
24 घंटे सक्रिय रहता है कंट्रोल रूम
--------------------
मुख्य अग्निशमन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहता है। यहां चार-चार घंटे की शिफ्ट में तीन-तीन फायरकर्मी तैनात रहते हैं, जो आगजनी की सूचना मिलते ही संबंधित टीम और अधिकारियों को तत्काल सूचित करते हैं।
-------------------
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
डायल 112
फायर सर्विस: 101
कंट्रोल रूम: 9454418438
---------------------
आग से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
खुले में कचरा, सूखी घास या पराली न जलाएं
कटी फसल को बिजली के तारों से दूर रखें
फसल के पास बीड़ी-सिगरेट न पिएं
घर और दुकानों की बिजली वायरिंग की नियमित जांच कराएं
गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग करें
आग लगने पर घबराएं नहीं, तुरंत फायर विभाग को सूचना दें
---------------------
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रमुख स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
तबारक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed