फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight gram panchayat members accuse the village head of corruption

आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Eight gram panchayat members accuse the village head of corruption
ललितपुर। ग्राम पंचायत पटौराखुर्द के प्रधान पर विकास कार्र्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए आठ ग्राम पंचायत सदस्यों, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया है। पत्र में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए बताया कि मनरेगा से निर्मित नाली डस्ट में बनाने, पेवर ब्रेक्स रोड सिर्फ एक व्यक्ति को लाभ देने के लिए डलवाने, ग्राम निधि से निर्मित नाली मानक के विपरीत, कचडे के गड्ढे में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। प्राथमिक विद्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कक्षा में टाइल्स घटिया क्वालिटी व काम गुणवत्ता विहीन करवाने, गांव में डाली गई दो रोडों पर मिट्टी डालने की खानापूर्ति कर उक्त मिट्टी को ग्राम समाज की जमीन से खुदवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव के बाद से गांव में खुली मीटिंग न होने, मनमर्जी से ग्राम सदस्यों के हस्ताक्षर कर कोरम पूरा करने, विकास कार्यो में टेंडर प्रक्रिया न अपनाने, प्रधानमंत्री आवास में एकबार लाभ ले चुकी महिला को पुन: आवास आवंटित कर देने, शौचालय मानक के विहीन, हैंडपंप मरम्मत करने के नाम पर धांधली करने, गांव में होने वाले विकास कार्यो में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए जांच करवाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई है। पत्र पर ग्राम पंचायत सदस्य विजय सिंह, ग्यासी, क्रांति, पर्वत सिंह, अतल, बेनीबाई, कीरत सिंह, प्रकाश व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदेवी सहित अन्य ग्रामीणों में श्याम, प्रशांत, जगदीश, जालम, मुकेश, रामप्रसाद, अमर सिंह, मेहरवान, हरी, कप्तान सिंह, मुकुंद सिंह, प्रमोद, जगभान, हरीराम, वीरन, शिशुपाल, परशुराम, देवी, मानसिंह, रूप सिंह, नंदराम, राजकुमार, सुखदीन, रामचरन, हरवान, सुरेंद्र, सोनू, श्रीलाल, रामसहाय, लाखन, हरपाल, जगत सिंह, लालू प्रसाद, रामराज के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed