फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight employees , including two doctors found absent

दो डाक्टर समेत आठ कर्मचारी मिले नदारद

Tue, 26 May 2015 02:37 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को सीएचसी बार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो डाक्टर समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गायब डाक्टरों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार का निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डा.  महेश गुप्ता मौजूद मिले, जबकि डा. अनिल शाक्या एवं  डा. रोहित गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। डा. अनिल शाक्या का अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र मौजूद पाया गया, लेकिन उसे स्वीकृत नहीं किया गया था और न ही चिकित्साधिकारी को इसकी जानकारी थी। डिलेवरी प्वाइंट पर तैनात एएनएम चंद्रकांता, स्टाफ नर्स आशा गौतम एवं एमपीडब्ल्यू भगवत अनुपस्थित मिले। 11 बजे एमपीडब्ल्यू भगवत एवं चंद्रकांता उपस्थित हो गए। लेकिन, एमपीडब्ल्यू भगवत 22 मई से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। डेली डायरी भी नहीं भरी थी, जिस पर एमपीडब्ल्यू का पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। एएनएम और स्टाफ नर्स सीएचसी पर निवास नहीं कर रही थीं, इस कारण उनक ा वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एचईओ रीना गुप्ता मैटरनिटी अवकाश पर चल रही हैं, उनके अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए गए। जेएसवाई का भुगतान चेक से होते देख सीएमओ ने सभी भुगतान पोर्टल से करने की चेतावनी दी। आरबीएसके की कम प्रगति तथा एनआरसी में कुपोषित बच्चों का वजन अपेक्षित नहीं बढ़ने पर सुधार की हिदायत दी गई। सीएमओ का कहना है कि अनुपस्थित पाए गए डा.अनिल शाक्या एवं रोहित गुप्ता का भी वेतन रोका गया है। रोहित गुप्ता के बारे में अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed