फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Education is becoming a support in old age, grandparents, uncles and aunts took the literacy test

Lalitpur News: बुढ़ापे का सहारा बन रही शिक्षा, दादा-दादी, काका-काकी ने दी साक्षर होने की परीक्षा

Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Education is becoming a support in old age, grandparents, uncles and aunts took the literacy test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ललितपुर। जीवन के जिस पड़ाव पर अपने भी साथ छोड़ने लगते हैं, उस अवस्था में बुजर्गों ने शिक्षा को अपना सहारा बनाया। रविवार को 91 केंद्रों पर हाथ में पेन और लाठी थामकर परीक्षा देने के लिए बुजुर्ग दादा-दादी और काका-काकी पहुंचे। 929 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। यह पहली ऐसी परीक्षा रही जिसमें कोई भी परीक्षार्थी गैर हाजिर नहीं रहा।

नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के 929 निरक्षरों को साक्षर किया गया। बुजुर्गाें और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। अभियान के दौरान निरक्षरों को हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, आओ शब्द बनाएं, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा-भाग करना सिखाया गया। करीब एक साल तक बुजुर्गों, महिलाओं और निरक्षरों को शिक्षित किया गया। इसके बाद इन निरक्षर से साक्षर बने लोगों की साक्षरता परीक्षा कराने की तैयारी की गई।
विज्ञापन




रविवार को 91 केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा हुई। केंद्रों पर सुबह से ही बुजुर्ग और महिलाएं हाथ में कलम लेकर पहुंचे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित था। जब भी नव साक्षरों को समय मिला, वह अपने विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------



घूंघट की ओट में हल किए सवाल तो बुजुर्गों ने बहुओं को देखकर पीठ फेरी

नव साक्षर परीक्षा देने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं जब केंद्र पर परीक्षा देने बैठीं तो वहां अपने घर या गांव के बुजुर्गाें को परीक्षा देते देखा। यह देखकर महिलाओं ने घूंघट निकाल लिया और घूंघट की ओट में सवालों को पढ़ा और उन्हें हल भी किया। वहीं, बहुओं को परीक्षा देते देख बुजुर्ग भी पीठ दूसरी ओर करके सवाल हल करते रहे।



--------

परीक्षा में शामिल नव साक्षरों की ब्लॉकवार सूची



ब्लॉक- केंद्र की संख्या - पंजीकृत - उपस्थित नव साक्षर

जखौरा - 26 - 210 - 210



मड़ावरा - 12 - 100 - 100

महरौनी - 10 - 110 - 110



नगर क्षेत्र - 01 - 30 - 30

तालबेहट - 14 - 180 - 180



बिरधा - 14 - 195 - 195

बार - 14 - 104 - 104



योग - 91 - 929 - 929

--------



नव साक्षरों की परीक्षा 91 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed