फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   During Trainning women educated to save money

महिलाओं को प्रशिक्षण में बचत के बताए टिप्स

Sat, 14 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
During Trainning women educated to save  money
अर्जुन खिरिया/ ललितपुर। बृहस्पतिवार को गांव में नव गठित सभी समूहों की बैठक में महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण में बचत करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

पवन शर्मा ब्लॉक मिशन मैनेजर ने बताया कि आज गांवों में परिवर्तन की गति अधिक है, ऐसी स्थिति में ग्रामीण विकास हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन व संचालन किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर योजनाओं का केंद्रबिंदु महिला सशक्तीकरण है सशक्तीकरण से महिलाओं को अधिकार मिलते हैं। गांवों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के श्रम व कौशल को मिली मान्यताओं से महिलाओं में आत्मविश्वास व आत्मसम्मान बढ़ा है। तालबेहट क्षेत्र से प्रशिक्षित होकर आई अखलेश राजा, रामकली, रश्मि राजा, जलेव राजा और उमा (आईसीआरपी) ने पंद्रह दिन गांव में रहकर 14 नए समूहों का गठन किया एवं गांव की समूहों में शामिल महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी एवं प्रशिक्षित किया गांव में पहले से पांच स्वयं सहायता समूह चल रहे थे जो अच्छा कार्य कर रहे हैं गांव की दो महिला सदस्यों में रजनी निरंजन और ममता झां का समूह सखी के पद पर चयन सभी की सहमति से किया गया। इसके बाद गांव की दो असहाय गरीब महिलाओं में विमला पत्नी काशीराम एवं पार्वती पत्नी मुन्ना को समूह के महिला सदस्यों द्वारा अन्न दान दिया गया। अर्जुन खिरिया गांव में पांच स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा पहले से चलाये जा रहे हैं। समूह की बैठक में राजकुमारी, कस्तूरी, गोमती, माया साहू, माना पटेल, राजेश चांदोरा, रतिराम प्रजापति, राजकुमार सेन, राजीव पटेल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed