{"_id":"669823086243298748095496","slug":"drinking-water-supply-stopped-in-six-gram-panchayats-for-25-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-117815-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 25 दिन से छह ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 25 दिन से छह ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
जखौरा (ललितपुर)। जखौरा-बिजरौठा ग्राम समूह पेयजल योजना की पाइपलाइन बहने से छह ग्राम पंचायतों की पेयजल सप्लाई लगभग 25 दिन से ठप बनी हुई है। बीते माह कस्बा जखौरा में खेड़र नदी में पानी आने से पाइपलाइन बह गई थी, तब से अब तक ठीक नहीं हो सकी है। हद तो तब हो गई जब लगातार तीन वर्ष से पाइपलाइन बहती आ रही है, इसके बाद भी अब तक स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
शासन ने वर्ष 2014 में ब्लॉक जखौरा व तालबेहट की 14 ग्राम पंचायतों में पेयजल सुविधा के लिए जखौरा-बिजरौठा ग्राम समूह पाइपलाइन पेयजल योजना को मंजूरी दी गई थी। इसमें 70 करोड़ रुपये से कार्य कराया गया था। इसमें बेतवा नदी से कच्चा पानी उठाकर मैनवार स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित कर टंकियों में सप्लाई करना था। वहीं, जखौरा, लालौन व बिजरौठा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ग्राम लालौन में भी बनाया गया था। इसके साथ ही जगह-जगह टंकियों का भी निर्माण किया गया है।
लेकिन, वर्तमान में जखौरा-तालबेहट मार्ग में स्थित खेडर नदी में पानी आने से पुल के ऊपर से निकली पाइपलाइन बह गई थी। लगभग 25 दिन बीतने के बाद भी अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्राम पंचायत राजपुर, गुलेंदा, लालौन व बिजरौठा तक पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। इससे लगभग हजारों परिवारों को पानी का संकट हो गया है। लोगों को कूप व हैंडपंप के सहारे पानी जुटाना पड़ रहा है। घरों में लगे नल शोपीस बने हुए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
तीन वर्ष से लगातार बारिश में बह रही पाइपलाइन
जखौरा-तालबेहट मार्ग में खेड़र नदी के पुल से निकली पाइपलाइन लगातार तीन वर्ष से बह रही है। इससे बारिश के मौसम में हमेशा ही पेयजल सप्लाई ठप हो जाती है। हद तो तब हो गई, जब लगातार होने के बाद भी जिम्मेदार अब तक इसकी मरम्मत व स्थायी व्यवस्था नहीं कर सके हैं।
ये बोले लोग
पाइपलाइन को नदी के पुल पर डालने से मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे वाहनों की निकासी में दिक्कत होती है। - दीनू सोनी
बारिश के मौसम में नदी में पानी आने से तीन वर्ष से लगातार पाइपलाइन बह जा रही है। इससे परेशानी हो रही है। - काशिम
ब्लॉक जखौरा में तालबेहट मार्ग से निकली खेडर नदी से पाइपलाइन के बहने की जानकारी हुई है। इस पर जल्द ही स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी। - अवनीश सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, ग्रामीण