फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dreams got flight, 735 students gave the exam

सपनों को मिले उड़ान, 735 विद्यार्थियों ने दिया इम्तिहान

Sun, 13 Nov 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dreams got flight, 735 students gave the exam
परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 रविवार को दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में संपन्न हुई। परीक्षा में 905 के सापेक्ष कुल 735 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के 77.01 फीसदी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 को लेकर रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्र दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। परीक्षा में जनपद के पंजीकृत कुल 905 के सापेक्ष 735 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा को नकल विहीन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश चौधरी लगातार निगरानी करते रहे। शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा का पेपर अच्छा रहा है। छात्रवृत्ति की धनराशि आगामी पढ़ाई में काफी उपयोगी रहेगी। - आरती अहिरवार
छात्रवृत्ति का पेपर अच्छा था। इस प्रकार के आयोजन होते रहने से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में भी सुधार होता है। - सोनाली पाटकार
छात्रवृत्ति परीक्षाओं का आयोजन होने से गरीब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। - प्रिंसी पटेल
प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हूं। परीक्षा से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। - संध्या
पेपर काफी अच्छा रहा है। पूरी उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक से पास हो जाऊंगी और छात्रवृत्ति के लिए चयन होगा। -अनुष्का रावत
परीक्षा से बौद्घिक विकास और शैक्षिक ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। मैनें पेपर बहुत अच्छी तरीके से हल किया है। - सुमित राय
पेपर काफी अच्छा रहा है। छात्रवृत्ति में चयनित होने पर मिलने वाली धनराशि का उपयोग पढ़ाई में करेगा। - शिवम नामदेव
परीक्षा में उत्तीर्ण होने और छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर वह धनराशि का प्रयोग अपनी शिक्षा के लिए करेंगे। - अंशुल राय
पेपर काफी अच्छे से हल किया है। अधिकतर प्रश्न किए हैं। विश्वास है कि अच्छे अंक के साथ इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाऊंगा। - विष्णु विश्वकर्मा
पेपर काफी अच्छा रहा है। छात्रवृत्ति की मिलने वाली धनराशि उसकी आगे की पढाई में काफी मददगार साबित होगी।- प्रिंस झा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed