{"_id":"612d368e8ebc3e0749168d23","slug":"domistic-violance-wife-torture-complaint-lalitpur-news-jhs2031267124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई से परेशान पति पहुंचा एसपी दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की पिटाई से परेशान पति पहुंचा एसपी दरबार
विज्ञापन
police station.jpg
- फोटो : police station.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भदईयांपुरा निवासी एक युवक पत्नी की पिटाई से परेशान होकर मदद की गुहार लगाने के लिए सोमवार को एसपी के दरबार पहुंचा, जहां उसने पत्नी से जुल्मों की पीड़ा सुनाई और सुरक्षा की मांग की है। कहा पत्नी दिन भर उसे भूखा रखती है, कुछ कहने पर बहुत मारती है। कमाई के सारे पैसे छीन लेती है। पीड़ित एक वायरल वीडियो में रो-रोकर अपनी पीड़ा सुना रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भदईयांपुरा निवासी बृजेश ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर एसपी को दिए एक ज्ञापन देकर बताया कि उसकी पत्नी उसे व परिजनों को गालियां देकर परेशान करती है और जब वह मना करता है तो उसके साथ भी मारपीट करती है। वह उसकी कमाई के पूरे पैसे लेती है और काम होने पर पैसे भी नहीं देती। वीडियो में पीड़ित रो-रोकर पत्नी से बचाने की गुहार लगा रहा है। उसका कहना है कि पत्नी बार-बार पुलिस बुला लेती है। वह मजदूरी करके जैसे-तैसे अपनी मां के साथ गुजारा करता है। पत्नी घरवालों को भी मारती-पीटती है।
उसने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को सुबह उसकी पत्नी उसके परिजनों से झगड़ने लगी, जब उसने झगड़ने से रोका तो उसने परिजनों के साथ ही उसे भी मारा-पीटा और पटक दिया। इसके साथ ही उसने उसे काट भी लिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। वह आए दिन झगड़ा करती रहती है। पीड़ित पति ने एसपी से उसकी पत्नी से उसकी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने एसपी कार्यालय में रोते बिलखते हुए पत्नी द्वारा मारपीट व परेशान किए जाने की पीड़ा सुनाई।