फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors operated on a man's jaw, which had been closed for 30 years.

Lalitpur News: 30 साल से बंद जबड़े को चिकित्सकों ने ऑपरेशन से खोला

Thu, 01 Jan 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Doctors operated on a man's jaw, which had been closed for 30 years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने सफलता हासिल की है। मैक्सिलोफेशियल सर्जन डाॅ. दीपिका कुमारी जैन ने निश्चेतना विभागाध्यक्ष डाॅ. कौशल विजलानी एवं डाॅ. चेतन राज के समन्वय से 38 वर्षीय महिला के बंद जबड़े का सफल ऑपरेशन किया। मरीज का मुंह पिछले 30 वर्षों से पूरी तरह बंद था। ऑपरेशन के बाद महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।


जनपद में इस प्रकार की पहली सर्जरी है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि अब मुंह, चेहरे एवं जबड़े से संबंधित छोटी से बड़ी सभी बीमारियों का उपचार ललितपुर मेडिकल कॉलेज में संभव है। नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी राजकुमारी, जो पिछले 30 वर्षों से मुंह न खुलने की बीमारी से पीड़ित थी। बोलने में ज्यादा कठिनाई होती थी। वह केवल तरल आहार ही ले पा रही थी। डाॅ. दीपिका ने पाया कि मरीज का निचला जबड़ा एवं सिर की हड्डी आपस में जुड़ गई है। ऑपरेशन की सलाह दी गई। सर्जरी के दौरान मरीज के दोनों जबड़ों की हड्डी को सिर की हड्डी से अलग किया गया। इस ऑपरेशन के सफल होने पर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed