फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Do clean the city is to stay healthy

रहना है स्वस्थ तो शहर करो स्वच्छ

Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Do clean the city is to stay healthy
ललितपुर। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा देशभर में एक फरवरी से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। ललितपुर में यह अभियान आठवें दिन शुरू हो पाया है।  पहले दिन सार्वजनिक पार्कों और सुम्मेरा तालाब की सफाई की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 22 जनवरी को 1 से 15 फरवरी तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए थे। पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शहर में इसके प्रति उदासीनता बरते जाने पर अमर उजाला ने 06 फरवरी के अंक में नहीं शुरू हो सका स्वच्छता पखवाड़ा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और स्वच्छता पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार की गई। पखवाड़े के आठवें दिन सोमवार को नगर पालिका ने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चंद्रशेखर उद्यान पार्क (कंपनी बाग), आजाद बाल क्रीड़ा स्थल व सुम्मेरा तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों ने झाड़ू लगाई तथा सुम्मेरा तालाब पर स्थित घाटों पर पानी से गंदगी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में अधिशासी अधिकारी के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानिया व दिनेश बिरौनियां, स्वच्छता अभियान प्रभारी अभिषेक चौबे, विनीत वाल्मीकि, देवकी कुशवाहा, स्वास्थ्य नायक अमित वाल्मीकि, जिनेंद्र कुमार, शनि कुमार, कुंजबिहारी, रजनीश समेत विभिन्न महिला व पुरुष सफाई कर्मी मौजूद रहे।

बैनर लगाकर किया जागरूक
नागरिकों को जागरूक करने के लिए सफाई अभियान के दौरान नगरपालिका ने स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों व योजनाओं से संबंधित बैनर भी लगाए गए, जिनमें स्वच्छता के साथ ही शौचालयों केे बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया. ताकि जागरूकता के अभाव में शहरवासी अपने मुहल्लों में गंदगी नहीं फैलाएं व खुले मैदानों में शौच क्रिया के लिए नहीं जाएं। शहर को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

आज चलेगा नदी पुल पर अभियान
मंगलवार को मवेशी बाजार स्थित शहजाद नदी के पुल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहजाद नदी शहर की एक मात्र नदी है। नदी की सफाई करना नगरपालिका के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। शहर सीमा के भीतर स्थित इस नदी के पुल को बने काफी लंबा समय बीत गया है, लेकिन नगर पालिका अथवा सिंचाई विभाग द्वारा नदी की सफाई नहीं की गई।

बांध के गेट खुलने पर स्वत: ही जितनी सफाई हो जाए, वही काफी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग का कहना है कि नदी की सफाई के लिए शासन की ओर से कोई प्रावधान नहीं है। नगर सीमा के भीतर नदी की सफाई कराने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है।


लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नदी किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों के पास नदी में काफी कचरा एकत्रित हो गया है। कई स्थानों पर दो मंजिला भवन की बराबरी तक कचरों के ढेर लगे हैं, जो कि नगर पालिका द्वारा चलाए जाने वाले सफाई अभियान में बड़ी चुनौती साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed