फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Do agriculture or become a sage, ideal for Indian culture.

Lalitpur News: कृषि करो या ऋषि बनो भारतीय संस्कृति के लिए आदर्श

Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Do agriculture or become a sage, ideal for Indian culture.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मुनि अविचल सागर महाराज ने कहा कि कृषि करो या ऋषि बनो, आज भी भारतीय संस्कृति के लिए आदर्श है। भगवान ऋषभनाथ ने हजारों वर्षों तक सुखपूर्वक राज किया फिर राज को अपने पुत्रों में विभाजित कर तपस्वी बन गए। सैकड़ों लोगों ने उनका अनुसरण किया। वह आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक जैन मंदिरों में प्रभावना पूर्वक मनाया गया। श्रावकों ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक शांतिधारा के उपरांत विधान किया और निर्वाण लाडू समर्पित किए। मुख्य आयोजन आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में हुआ, जहां मुनि अविचल सागर महाराज ने मूलनायक भगवान के अभिषेक के बाद शांतिधारा की।
विज्ञापन

बाल ब्रह्मचारी मनोज भैया के मार्गदर्शन में भगवान आदिनाथ विधान कैलाश चंद, कुलदीप जैन ने किया। प्रभु अभिषेक राकेश मोदी डोगरा, सोमचंद ,संजीव जैन, कमलेश चौधरी, प्रवीण जैन, हुकुमचंद जैन, अजय जैन, अखिलेश जैन, सीमित सिंघई ,कुशलचंद जैन परिवार ने किया। आचार्य विद्यासागर पशु अस्पताल एवं मुनि सुधासागर पक्षी अस्पताल के लिए प्रियंका जैन, मीना जैन, साधना जैन, मंजू जैन ने आर्थिक सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिनाथ जैन मंदिर गांधीनगर में भगवान का मोक्षकल्याणक मनाया गया। सौधर्म इंद्र सुंदर लाल, राजीव कुमार, ईशान इंद्र सनत कुमार अरविंद जैन, महेंद्र प्रकाश चंद्र, सानत इंद्र शिखरचंद, सुवेन्दु जैन ने प्रभु का अभिषेक किया। अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आदिनाथ भगवान का अभिषेक पूजन के साथ मोक्षकल्याणक हुआ। इस दौरान जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक शुवेंदु जैन, जितेंद्र जैन, अक्षय अलया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed