{"_id":"7e717efe100e1138224ac599f68b349f","slug":"diwali-crackers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली : आतिशबाजी से गूंज उठी गलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली : आतिशबाजी से गूंज उठी गलियां
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 12 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में दीपों का पर्व दीवाली हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने वैदिक रीति-रिवाज से धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी। पूजा के बाद आतिशबाजी हुई, जो देर रात तक चलती रही।
दीपोत्सव की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो गई थीं।
इस दौरान घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ सजावट की गई। बुधवार को शाम होते घरों में लक्ष्मी जी की पूजा की तैयारी शुरू होने लगी। मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों और प्रतिष्ठानों में दीपक जलाए। घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दी और मिठाइयां बांटी। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई, जिसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा।