फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Collector of Irrigation Department caught again taking bribe

Lalitpur News: रिश्वत लेते दोबारा पकड़ा गया सिंचाई विभाग का जिलेदार

Thu, 04 Jul 2024 03:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
District Collector of Irrigation Department caught again taking bribe
पकड़े गए आरोपी।  - फोटो : अमर उजाला
- सजनाम बांध के डूब क्षेत्र में पट्टा नवीनीकरण करने के नाम पर किसान से मांगी थी घूस, भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने जिलेदार और उसके साथी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने बुधवार को सिंचाई खंड तृतीय में तैनात जिलेदार को पट्टा नवीनीकरण के एवज में किसान से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, जिलेदार का दोस्त भी पकड़ा गया। आरोपी जिलेदार इसके पहले अक्तूबर 2023 में भी दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में वह निलंबित भी हुआ था। इस वक्त वह जमानत मिलने के बाद पुन: ड्यूटी कर रहा था।
तहसील पाली के थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बड़गाना निवासी किसान राजकुमार कुशवाहा ने भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते से शिकायत की थी। बताया था कि सजनाम बांध के भराव क्षेत्र में उसके भाई पप्पू के नाम से बंदोबस्त नंबर 224 पर पट्टा समाप्त हो गया था। उसके भाई पप्पू की मौत वर्ष 2021 में हो गई थी। भाई की मौत के बाद उनकी पत्नी रामवती से उसने शादी कर ली थी। जमीन के पट्टे को पत्नी रामवती के नाम स्थानांतरण कराने और नवीनीकरण कराए जाने के लिए सिंचाई खंड तृतीय के जिलेदार शहजाद अली से मिला। आरोप है कि शहजाद ने पांच हजार की रिश्वत मांगी। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के प्रभारी उमाशंकर यादव के नेतृत्व में टीम बुधवार को ललितपुर पहुंच गई। टीम ने किसान राजकुमार को केमिकल लगे पांच हजार रुपये नकद दिए। रुपये लेकर किसान जिलेदार शहजाद अली के ऑफिस में पहुंच गया। इस बीच टीम के सदस्यों ने किसान बनकर कार्यालय में घेराबंदी कर ली थी। किसान राजकुमार ने जब रिश्वत के रुपये दिए तो जिलेदार ने रकम खुद नहीं ली। रुपयों को कार्यालय में ही खड़े राकेश रैकवार को देने के लिए कहा। किसान राजकुमार ने रिश्वत के रुपयों को राकेश को दे दिए। तभी टीम पहुंच गई और जिलेदार शहजाद अली सहित राकेश रैकवार को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली सदर ले जाया गया और आगे की कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन

---------
आरोपी ने सड़क पर किया हंगामा
रंगेहाथ पकड़े गए जिलेदार शहजाद अली को जब एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा तो वह हंगामा काटने लगा। सिचाई विभाग के बाहर कलक्ट्रेट रोड पर रिश्वत न लेने की बात कहते हुए फंसाए जाने की बात कहते हुए चीखने-चिल्लाने लगा। एंटी करप्शन टीम ने शहजाद अली को सरकारी कार में जबरन बैठाया और कोतवाली सदर ले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- अक्तूबर 2023 में 10 हजार की रिश्वत लेते हुए किया पकड़ा गया था आरोपी
इससे पूर्व भी जिलेदार शहजाद अली अक्तूबर 2023 में थाना पाली के ग्राम इमलिया निवासी किसान राजेंद्र सिंह से सजनाम बांध डूब क्षेत्र में पट्टा करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमें वह जेल गया था और निलंबित भी हुआ था। इसके बाद वह जमानत पर आया था और विभाग में पुन: बहाल होकर ड्यूटी करने लगा था।

--------
कोतवाली में दूसरे आरोपी की मां ने की मिन्नतें
जिलेदार शहजाद अली के कहने पर रिश्वत के पांच हजार रुपये लेने वाले राकेश रैकवार की मां कोतवाली पहुंची। यहां वह खूब रोई-गिड़गड़ाई और अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह तो अपने पुत्र राकेश के साथ जिलेदार के पास अपने पट्टे के सिलसिले में आई थी। यहां राकेश से जिलेदार ने रुपया लेने को कहा तो पुत्र ने ले लिए थे। लेकिन एंटी करप्शन टीम ने उसके पुत्र को भी जिलेदार के साथ पकड़ लिया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed