फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dispute Between Truck and Bolero Drivers Over Crossing; Traffic Jam on Highway

Lalitpur News: ट्रक व बोलेरो चालकों में क्रॉसिंग को लेकर विवाद, हाईवे पर जाम

Mon, 27 Apr 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dispute Between Truck and Bolero Drivers Over Crossing; Traffic Jam on Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चंदेरा औद्योगिक आस्थान के पास हाईवे पर रविवार की रात को ट्रक और बोलेरो चालकों में क्रॉसिंग को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते ट्रक चालक ने हाईवे पर ट्रक लगाकर जाम लगा दिया। इससे एंबुलेंस समेत कई वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हुई।

चंदेरा औद्योगिक आस्थान के सामने एनएच 44 हाईवे पर रविवार की रात को लगभग साढ़े आठ बजे बोलेरो चालक और ट्रक चालक पहले क्रॉस करने को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान बोलेरो सवारों ने उतरकर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। इससे झुब्ध होकर ट्रक चालक ने हाईवे पर ही ट्रक को आड़ा लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रक चालक का कहना था कि वह अपनी साइड से जा रहा था, लेकिन बोलेरो वाला आगे निकलना चाह रहा था, इसी के चलते उसने उसके साथ पिटाई भी कर दी। इसी दौरान अन्य वाहनों के सवार भी परेशान होकर ट्रक हटाने को लेकर उसके चालक से भिड़ गए। हालांकि कुछ देर बाद लोगाें के समझाने पर ट्रक हटाने पर जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed