फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Disposal of garbage stuck due to non-functioning of MRF center

Lalitpur News: एमआरएफ सेंटर न चलने से लटका कचरे का निस्तारण

Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Disposal of garbage stuck due to non-functioning of MRF center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत में भले ही एमआरएफ (कचड़ा निस्तारण केंद्र) बन गया हो, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
ऐसे में केंद्र के पास सड़क किनारे कचरा का ढेर लग गया है, जो दुर्गंध दे रहा है। इससे लोगों को मार्ग पर चलना तक दुश्वार हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
नगर पंचायत में निकलने वाले कचरा के निस्तारण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एमआरएफ सेंटर (कचड़ा निस्तारण केंद्र) बना था। इसका निर्माण लगभग 35 लाख रुपये की लागत से किया गया था। उम्मीद थी कि अब कचरा के ढेर नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

कचरा निस्तार से पंचायत भी स्वच्छ रहेगी। लेकिन, कई माह बीतने के बाद भी एमआरएफ सेंटर को चालू नहीं किया जा सका है। इससे कस्बा से निकलने वाले कचरा को केंद्र के पास एकत्रित किया जा रहा है। स्थिति यह है कि सड़क किनारे कचरा के ढेर लग गए हैं। अधिक समय होने से कचरा से दुर्गंध उठ रही है। जिससे आने-जाने वालों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलने से सूखा कचरा उड़कर सड़क पर आ जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed