फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty drainage in samoger village

समोगर गांव में बजबजा रही नालियां

Fri, 13 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
dirty drainage in samoger village
समोगर गांव की गली में फैला कीचड़ - फोटो : LALITPUR
सिलावन(ललितपुर)। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर स्थित विकास खंड महरौनी के समोगर गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। यही नहीं, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाईकर्मी नियमित नहीं आते हैं। इस वजह से गांव के विद्यालय परिसर समेत बस्तियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इसके अतिरिक्त हैंडपंप व सड़कों के आसपास भी गंदगी पसरी है। नालियों की सफाई नहीं होने से उसमें सिल्ट जमा हो गई है, साथ ही घरों का गंदा पानी गलियों पर एकत्रित हो रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दुर्गंध के कारण राहगीरों को मुंह पर हाथ रखकर निकलना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों से अनेक बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि गांव की सफाई पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी संक्रामक बीमारियां पैर पसार सकती हैं। समोगर के ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जब से मेरा कार्यकाल शुरू हुआ, तब से नहीं आया सफाईकर्मी
गांव में व्याप्त गंदगी के संबंध में प्रधान प्राण सिंह का कहना है कि लगभग 4000 से अधिक आबादी वाले गांव में 12 वार्ड हैं। जब से मेरा कार्यकाल शुरू हुआ है, तब से सफाई कर्मी गांव में नहीं आया है। यही वजह है कि गांव में जगह- जगह गंदगी पसरी है। इससे विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बिल्कुल भी सफाई नहीं हो रही है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध आती है। इस कारण लोगों को खुली हवा में सांस लेना दूभर हो गया है। - शिवकेश तिवारी
पिछले एक वर्ष से गांव में सफाईकर्मी नहीं आया है, जिसके चलते गांव की नालियां बजबजा रही हैं। गांव के अंदर की गलियों में गंदगी का बुरा हाल है।- भागवती
गंदगी की वजह से संचारी रोग फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसे ध्यान में रखकर साफ-सफाई व्यवस्था पर अधिक जोर दिया जा रहा है। ग्राम समोगर में साफ-सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। - पवन तिवारी

समोगर गांव में तैनात सफाईकर्मी इस समय जिला मुख्यालय पर ड्यूटी कर रहा है। इस वजह से गांव में नहीं जा पा रहा है। समोगर गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी। -फूलचंद सहायक विकास अधिकारी, विकासखंड महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed