{"_id":"66f47a1dd7054772ef0c8355","slug":"diarrhea-spreads-in-purakalan-youth-dies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121454-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पूराकलां में फैला डायरिया, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पूराकलां में फैला डायरिया, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-44,45
11 मरीजों को सीएचसी तालबेहट में कराया भर्ती, 10 का गांव में किया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम पंचायत पूराकलां में बुधवार को डायरिया फैलने से 22 लोग चपेट में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उल्टी दस्त से बेहाल 12 मरीजों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। गांव में 10 मरीजों को उपचार दिया गया, जिससे उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
प्रभारी सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम जिला मुख्यालय से गांव पहुंची और डोर टू डोर लोगों की जांच कर रही है। गांव में लगे चार हैंडपंपों व कुआं के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिया है। डॉक्टरों की टीम गांव में तैनात कर दी गई है।
ग्राम पूराकलां में सुबह चार बजे ब्रजभान (20) सहित दो लोगों को उल्टी-दस्त आने लगे। उन्होंने पहले घरेलू दवा ली लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। सुबह गांव में उल्टी दस्त के मरीज बढ़ने लगे तो इसकी जानकारी सीएचसी तालबेहट को दी गई। जब तक टीम गांव पहुंची तब तक मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। टीम ने गंभीर हालत में 12 मरीजों को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां ब्रजभान (20) पुत्र सत्तू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। गांव में 10 मरीजों का उपचार किया गया, जिनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
0000000
डायरिया से प्रभावित मरीज
पल्लवी (14),पलक(12), कनक जोया (04), पायल(10), अमित(14), अभिषेक(17), राज(3), मृतक बृजभान (22), सावित्री(60), भारती(14), मोनी(22), सिद्दे(65), मुकेश(40), नमन(8 माह), आर्यन(03), रश्मि(26), परी(5), आर्यन(6), सौरभ(17), दिव्यांश(6), देव(9) सहित 22 मरीज मिले।
00000000
स्वास्थ्य विभाग की टीम
डॉ देशराज, जिला एपिडेमियोलाजिस्ट, डॉ शिवानी गुप्ता, मनीष नागर सीएचओ, जितेंद्र भटनागर फार्मासिस्ट, सोनाली स्टाफ नर्स, धीरज कुमार सुपरवाइजर, ममता गुप्ता आशा गांव में तैनात की गई हैं।
00000
पानी के चार स्रोत के लिए नमूने
गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मरीजों से जानकारी ली। दो हैंडपंपों, एक पानी की टंकी व एक कुआं का पानी का सैंपल लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
000000000
वर्जन
गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम सहित गांव पहुंचा। जहां गंभीर हालत के 12 मरीजों को सीएचसी भेजा और 10 मरीजों का गांव में उपचार किया जा रहा है। एक मरीज की मौत हो गई है। हालात सामान्य होने तक गांव में टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। हैंडपंपों का पानी कोई न पिए, इसकी सलाह दी गई है।-डॉ विशाल पाठक, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी तालबेहट