{"_id":"6af76e8f58bd4789c90282f3","slug":"diabetes-striking-at-a-younger-age-increasing-health-risks-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166689-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कम उम्र में दस्तक दे रही शुगर, सेहत पर बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कम उम्र में दस्तक दे रही शुगर, सेहत पर बढ़ा खतरा
Sat, 14 Nov 2026 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बदलती जीवनशैली, बिगड़े खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण मधुमेह की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा, किशोर और महिलाएं भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जनपद के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 60 से 80 मधुमेह पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने लोगों को समय पर जांच कराने, संतुलित भोजन लेने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी है।
चिकित्सकों के अनुसार, पहले मधुमेह की बीमारी मुख्य रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब 25 वर्ष की उम्र के युवा और किशोर भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। बीमारी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक में इसके मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में समय रहते इसकी पहचान और उपचार जरूरी है। शारीरिक श्रम, योग और नियमित व्यायाम से भी मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
आंखों, हृदय और किडनी को पहुंच सकता है नुकसान
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य निखिल गुप्ता ने बताया कि मधुमेह को नजरअंदाज करना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। समय पर जांच और उपचार नहीं होने पर आंखों, हृदय, किडनी, नसों और पैरों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। नियमित उपचार के साथ समय-समय पर शुगर की जांच भी जरूरी है। मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति संतुलित भोजन, सही उपचार और नियमित व्यायाम अपनाकर स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकता है।
विज्ञापन
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बार-बार पेशाब आना।
अधिक प्यास या भूख लगना।
अचानक वजन घटना।
लगातार थकान और कमजोरी होना।
धुंधला दिखाई देना।
घाव देर से ठीक होना।
बार-बार संक्रमण होना।
हाथ-पैर में झनझनाहट, जलन या सुन्नपन होना।
ये लक्षण दिखे तो कराएं जांच
परिवार में मधुमेह की बीमारी का इतिहास होना।
अधिक वजन और पेट के आसपास चर्बी होना।
शारीरिक गतिविधियां कम होना।
बीपी, कोलेस्ट्रॉल या प्री-डायबिटीज की समस्या होना।
गर्भावस्था के दौरान मधुमेह होना।
अनियमित जीवनशैली होना।
खानपान और व्यायाम से करें बचाव
मधुमेह से बचाव के लिए प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तेज चलना या व्यायाम करना चाहिए। वजन नियंत्रित रखें और मीठे पेय पदार्थों व अधिक मिठाई के सेवन से बचें। तले हुए और अधिक मसालेदार भोजन के बजाय हरी सब्जियां, सलाद, दाल, साबुत अनाज और रेशे वाला भोजन लें। पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें। धूम्रपान व तंबाकू का सेवन न करें। जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें नियमित रूप से दवाइयां लेनी चाहिए।