Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anger and ego are the causes of a person's downfall.

Lalitpur News: क्रोध और अहंकार मनुष्य के पतन का कारण

Sat, 14 Nov 2026 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Anger and ego are the causes of a person's downfall.
पाली-बंगरिया। सिद्ध क्षेत्र अमझरा घाटी में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के दूसरे दिन बाल विदुषी श्याम किशोरी लक्ष्मी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

उन्होंने शुकदेव आगमन, कुंती स्तुति और भीष्म पितामह के देहत्याग का वर्णन किया। राजा परीक्षित को मिले श्राप का प्रसंग भी भावपूर्ण ढंग से सुनाया। कथा व्यास ने बताया कि क्रोध और अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनते हैं। व्यक्ति को हर स्थिति में संयम और धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने अनीति से कमाए धन को परिवार में क्लेश का कारण बताया। श्याम किशोरी लक्ष्मी ने ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने माता-पिता और बड़ों के सम्मान को आवश्यक बताया। श्रद्धालुओं से ईश्वर भक्ति को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अच्छे संस्कार अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed