फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dharamshala will be built in Amjhra valley with 125 crore

सवा करोड़ से बनगे अमझरा घाटी धर्मशाला

Thu, 27 Feb 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be built in Amjhra valley with 125 crore
डोंगराखुर्द। ग्राम अमझरा में सर्व ब्राह्मण महामंडल ने ब्राह्मण बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस दौरान धर्मशाला का शिलान्यास किया गया। धर्मशाला के निर्माण पर सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को शुभारंभ मप्र शासन के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, उप्र शासन के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, अनुराधा शर्मा और राहुल रिछारिया ने श्री अमझरा हनुमान जी महाराज व भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर किया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ब्राह्मण समाज सबको दिशा देने वाला है। उन्होंने धर्मशाला निर्माण में 11 लाख रुपये दान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मप्र के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज का कार्य प्रारंभ से राष्ट्रहित, यज्ञ व हवन का आयोजन समाज के हर वर्ग की भलाई करने का कार्य का रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला निर्माण से मप्र व उप्र के ब्राह्मण समाज में समन्वय स्थापित होगा। अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच धर्मशाला का विधि विधान से शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीराम पटैरिया, उमाकांत मिश्र, सतीश पुरोहित, राजेश रावत, दीपक दुबे, गिरिराज रावत, मनोहर चौबे, बिनोद तिवारी, मनोज तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील वैद्य, पुरुषोत्तम वैद्य, बृजेश पटैरिया सहित मप्र व उप्र के ब्राह्मण मौजूद रहे।

यज्ञोपवीत संस्कार किया
डोंगराखुर्द। अमझरा में 51 ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में इसे दसवां संस्कार कहा गया है। इस संस्कार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना होता है। शिक्षा- दीक्षा आरंभ कराने के लिए यह संस्कार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed