{"_id":"58124ec24f1c1b994fbc41f0","slug":"dhanteras-will-be-distributed-mid-day-meal-dishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर वितरित होंगे मिड-डे मील के बर्तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर वितरित होंगे मिड-डे मील के बर्तन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों को धनतेरस के दिन नवीन थाली में मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। इससे पहले उन्हें समारोह में थाली, गिलास सुपुर्द किए जाएंगे, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अट्ठाइस अक्तूबर को सुबह दस बजे नगर संसाधन केंद्र में बर्तनों का वितरण किया जाएगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने स्कूली बच्चों को थाली, गिलास की कमी से छुटकारा दिला दिया है। लखनऊ, नोएडा व मुरादाबाद की फर्मों ने इनकी आपूर्ति का ठेका लिया है। एक थाली व एक गिलास के सेट का रेट 113.30 रुपये निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को नगर संसाधन केंद्र में बर्तनों का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डीएम डा. रूपेश कुमार, सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, बीएसए संतोष कुमार राय मौजूद रहेंगे।
खास बात यह है कि सुबह दस बजे समारोह में बच्चों को थाली, गिलास वितरित किए जाएंगे। इसके पश्चात इन्हीं बर्तनों में बच्चे मध्याह्न भोजन चखेंगे। इस तरह अन्य ब्लाकों में भी बच्चों को बर्तन सुपुर्द किए जाएंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पहले ही नमूने के रूप में थाली व गिलास का एक सेट जनपद/ब्लाक स्तर पर उपलब्ध कराया है, जिससे कि आपूर्ति किए गए बर्तनों के डिजायन एवं आकार का नमूने से मिलान किया जा सके।