{"_id":"664e6c1b52208f0daf07a4a4","slug":"devotees-are-emotional-after-hearing-the-story-of-sudama-incident-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-115061-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सुदामा प्रसंग की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सुदामा प्रसंग की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर
विज्ञापन
सौजना। ग्राम सौजना में हो रही श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन भी श्रीमद् भागवत का रसपान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। कथावाचक हरिराम भोडेले ने श्री कृष्ण व सुदामा की दोस्ती के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि दोस्ती हो तो उनकी जैसी हो। उन्होंने परीक्षित मोक्ष, सूर्य यज्ञ की कथाएं सुनाईं, जिन्हें सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर शहर सिंह, जानकी देवी, बलवान सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय राज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
ललितपुर। ग्राम पंचायत तेरा के मजरा कंचनपुरा में हरदौल बाबा (दिमान बाबा) के निकट श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक विधि विधान से हुआ। सुबह कलश यात्रा माता दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की परिक्रमा करते हुए श्री रामचंद्र व हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। कथा व्यास जगदीश प्रसाद मिश्रा शास्त्री ने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और गोकर्ण व धुंधकारी कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 7 से 10 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान हनुमत सिंह, सुरेश सिंह, केशपाल सिंह, शेर सिंह, भगवत सिंह बैस, राम सिंह, राजेश सिंह, पहलवान सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो