फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devgarh overbridge contruction

देवगढ़ क्रॉसिंग के पहले आगे बढ़ने लगा ओवरब्रिज का काम

Wed, 20 Jan 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
devgarh overbridge contruction
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम और रेलवे द्वारा ओवरब्रिज हो रहा निर्माण कार्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा की ओर ओवरब्रिज का काम अब आगे बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले क्रॉसिंग के ठीक पहले खोदे गए दो गड्ढों में लोहे का जाल डालकर बेस तैयार करने के साथ पिलर निर्माण शुरू हो गया है। क्रॉसिंग से स्टेशन तिराहा तक कुल पंद्रह पिलर बनाए जाने हैं, जबकि एक पिलर का निर्माण पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम और रेलवे द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अभी सेत़ु निगम द्वारा नेहरू नगर की ओर नौ पिलर और गाटर बनकर तैयार होने के बाद यहां वर्तमान में स्लैब डालने का काम चल रहा है। वहीं अब सेतु निगम ने रेलवे क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा की ओर भी ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां सेतु निगम द्वारा कुल पंद्रह पिलर बनाए जाकर उस पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। करीब एक वर्ष पहले क्रॉसिंग के ठीक पहले एक पिलर बनकर तैयार कर दिया गया था, लेकिन बजट के अभाव में आगे का काम रोक दिया गया था। इसके बाद शासन द्वारा दूसरी किस्त की धनराशि मिलने के बाद सेतु निगम ने नेहरू नगर की ओर स्लैब डालने का काम और अब क्रॉसिंग के पहले भी पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि आगे बढ़ने के बाद यहां स्थानीय आबादी के मकान भी आ रहे हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की देखरेख में यहां पिलर निर्माण को गड्ढों की खुदाई का काम किया जाएगा, ताकि कोई विवाद की स्थिति न बन सके।

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण में गड्ढों में लोहे का जाल डालकर बेस तैयार

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण में गड्ढों में लोहे का जाल डालकर बेस तैयार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed