फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Destitute women will get Chief Minister's residence

Lalitpur News: निराश्रित महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

Thu, 09 Apr 2026 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Destitute women will get Chief Minister's residence
- जिले के ग्रामीण इलाकों में सर्वे हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र निराश्रित महिलाओं को आवास देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने सर्वे प्रारंभ कर दिया है। जिले में निराश्रित महिला योजना के तहत 8476 महिलाएं पेंशन पा रही हैं।

शासन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निराश्रित महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग ने जिले में सर्वे का कार्य शुरू करा दिया है, जिससे पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिया जा सके। जिले में निराश्रित महिला योजना के तहत वर्तमान में 8476 महिलाएं पेंशन प्राप्त कर रही हैं। अब इन्हीं पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास देने की योजना बनाई जा रही है। सर्वे के बाद सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर स्वीकृति मिलने के बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने सर्वे के दौरान महिलाओं के पास आवास है या नहीं है, अगर उन्हें पूर्व आवास मिल चुका है। इन सभी बिंदुओं पर सर्वे किया जा रहा है। पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास दिए जाएंगे। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग दीपक यादव ने बताया कि शासन की इस पहल से निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सकेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। साथ ही विभाग निगरानी भी कर रहा है, जिससे योजना का लाभ समय से पात्रों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में यह है निराश्रित महिलाओं की स्थिति
विकास खंड का नाम- संख्या
बार - 1196
बिरधा - 1934
जखौरा - 1852
मड़ावरा - 1101
महरौनी - 1099
तालबेहट - 1294
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed