{"_id":"635d683e0935946f1b47c460","slug":"deputy-chief-minister-welcomed-with-folk-dance-lalitpur-news-jhs231795074","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य से उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य से उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ व भाजपा नेता -संवाद
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर नाराहट स्थित बरगौरा मैदान पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। जहां उनकी अगवानी जिलाधिकारी आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने की। हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक ने उपमुख्यमंत्री से भेंट की। बरगौरा शंकरजी मंदिर पर कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित लवकुश जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाराहट पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते पर पैदल चलने के दौरान रास्ते में डमरू , ढोल की थाप पर उनका स्वागत किया और फूलों की वर्षा की गई। स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य करके उप मुख्यमंत्री की अगवानी की। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। जहां से उनका काफिला हाईवे पर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचा। कार्यालय में उन्होंने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनपद भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी को आवश्यक निर्देश दिए। भाजपा कार्यालय के बाद वह सीधे कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देेश दिए।
गोशाला में किया पूजन, गाय को खिलाई रोटी
नाराहट के अमझराघाटी के पास बनी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोपूजन किया। इसके बाद गाय को रोटी खिलाते हुए गोशाला की व्यवस्थाओं को देखा।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रम एवं सेेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, चंद्रशेखर पंथ, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, रामू कुशवाहा, ग्राम प्रधान नाराहट कल्पना राजे, सोनू चौबे, विक्रम शाह सिंह बुंदेला, भू प्रताप सिंह बुंदेला, निखिल तिवारी, जगदीश लोधी, प्रदीप चौबे, श्रीकांत कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, जगभान कुशवाहा, चंद्रदीप रावत अजय पटेरिया, गिरराज रावत, लवी राजा, अरविंद कौशिक, सुनील वैध, महिपाल सिंह राजा गौना, सतीश पुरोहित, बिट्टू राजा, कृपेंद्र पाठक, सट्टू कुशवाहा, संजय सतभैया, तुलसीराम, नीलेश कुशवाहा सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।