फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration of Samogar's farmer

खराब फसल होने पर समोगर के किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Samogar's farmer
नष्ट हुई फसल के साथ समोगर के किसान - फोटो : LALITPUR
सिलावन (ललितपुर)। महरौनी तहसील क्षेत्र के समोगर गांव के दर्जनों किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल को लेकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने नष्ट फसल का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर अब फसल पर दिखाई देने लगा हैं। ओलों से जहां फसलों के फूलों पर असर पड़ा था वहीं अत्यधिक बारिश से फसल की जड़े कमजोर हो गई थी। जिस कारण फसल समय से पहले ही सूखकर आड़ी हो गई। उसमें फलियां तो लगीं लेकिन दाना नहीं पड़ सका। खासकर मटर, मसूर और चना की फसल ज्यादा प्रभावित हुईं हैं। किसानों की माने तो इससे 70 फीसदी से ज्यादा नुकसान बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समोगर गांव के किसान नष्ट हुई फसल को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बताया कि उन्होंने जैसे तैसे कर्ज लेकर फसल बुवाई की थी। विगत दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से मटर, चना, मसूर आदि फसल नष्ट हो गई जिसके चलते उन्हें कर्ज चुकाने और परिवार का भरण पोषण करने की चिंता सताने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने नष्ट हुई फसल का सही आंकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव कुमार, राघवेंद सिंह , मल्थू, जगत सिंह, हरगोविंद, बृजलाल यादव, माधव सिंह, कमलेश, कल्लू सेन, धरमू अहिरवार, जितेंद्र कुमार, मदन, रमेश, दीपचंद, गोकुल, जाहर सिंह, सोबरन सिंह यादव, राजा सिंह, सुनील, परम, मोहन, गोपालदास, भागीरथ, रविंद्र, गोविंददास, डरू अहिरवार, ओमप्रकाश, नाथूराम, सुकलाल, मोरनलाल, पप्पू, नारायन अहिरवार, मल्थू, कृपाल सिंह, बहादुर सिंह, घनश्यामदास, रमेश, भगवानदास, रामदास, रामचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed