फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand to remove encrochment, gram sabha land

गांव सभा की जमीन से अवैधा कब्जा हटाए जाने की मांग

Fri, 20 Aug 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
demand to remove encrochment, gram sabha land
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आये ग्राम गनगौरा के लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनगौरा निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर ग्रामसभा की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि उनके ग्राम गनगौरा में गांव सभा की 8.94 हेक्टेयर जमीन स्थित है, जो बेशकीमती है। आरोप लगाया कि एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उक्त ग्रामसभा की जमीन पर अवैध रूप से दीवार बनाकर जबरिया कब्जा कर रही है। जबकि उक्त जमीन गांव के बच्चों के लिए खेलकूद, अस्पताल एवं सामाजिक कार्यों के लिए सुरक्षित छोड़ी गई थी। उक्त भूमि पर ग्रामसभा द्वारा वनीकरण कर कीमती पेड़ लगाए हुए हैं, जिस पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करते हुए वहां कच्चा चबूतरा बनाकर झंडी लगा देते हैं। इसके लिए पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त मामले में गांव सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed