फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for recruitment of permanent sanitation workers in the body

Lalitpur News: निकाय में स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती कराए जाने की मांग

Tue, 20 Jan 2026 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for recruitment of permanent sanitation workers in the body
ललितपुर। निकाय के सफाईकर्मियों ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेश की निकाय में 2.46 लाख स्थायी कर्मचारियों की भर्ती कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों की सीमा में लगातार तेजी से विस्तार हो रहा है। निकायों का सीमा विस्तार तो किया गया। लेकिन, कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है। ऐसे में निकायों में कार्यरत कर्मचारियों पर अधिक बोझ बढ़ गया है। हालत यह है कि अपना कार्य के साथ ही अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया है। ऐसे में कर्मचारी का मानसिक व आर्थिक और शारीरिक शोषण महसूस कर रहे हैं। साथ ही अधिक बोझ होने से अल्प आयु में ही बीमार व गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की संभावनाएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की नगर निगम में दो-दो हजार, नगर पालिकाओं में पांच-पांच सौ और नगर पंचायतों में 200-200 स्थायी सफाई कर्मियों की आवश्यकता है। नए कर्मचारी मिलने से सफाई व्यवस्था ठीक रहेगी। साथ ही वाल्मीकि समाज को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में कर्मचारियों की भर्ती की जाए। ज्ञापन पर कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत करौसिया, जिलाध्यक्ष राजकुमार नाहर, संजय वाल्मीकि, राजबहादुर सिंह, नवल घावरी, अमित, जितेंद्र, छोटू सपेरा, दीपक, संदेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed