फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   demand arrest of muderers

आलापुर के हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग

Fri, 13 Nov 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
demand arrest of muderers
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बीते माह 31 अक्तूबर को ग्राम आलापुर ग्रामीण के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिये राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि 31 अक्टूबर की रात में थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम आलापुर निवासी नत्थू लोधी का दबंग द्वारा हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। इस मामले में उक्त मृतक ने मौत से पहले 29 अक्तूबर को नामजद आरोपियों के खिलाफ अपनी जान का खतरा बताया था और 31 अक्तूबर को उसकी हत्या कर दी गई। इसकी रिपोर्ट भी एक अक्तूबर को थाना जाखलौन में दर्ज कर ली गई। लेकिन इस मामले में अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही हत्यारोपियों द्वारा मृतक के परिजनों को राजीनामा के लिए डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया। स्वामी ब्रह्मानंद ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर लोधी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह लोधी, माधव सिंह लागौन, भान सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री शिरामणि लोधी, शशिकांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह लोधी, मुकेश करमरा, लाखन सिंह, बृजेश, हजारीलाल राजपूत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed