फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Delhi University team explored possibilities for the cultivation of grain.

Lalitpur News: श्री अन्न की खेती के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने तलाशीं संभावनाएं

Sat, 06 Jan 2024 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi University team explored possibilities for the cultivation of grain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीअन्न की खेती की संभावनाएं तलाशने के लिए आई चार सदस्यीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। यहां खेती के लिए जमीनों को देखा और किसानों से जानकारी ली। टीम ने किसानों व एफपीओ को जागरूक भी किया।

शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने श्रीअन्न खेती की संभावनाएं और समस्याओं की जानकारी के लिए भ्रमण किया। सुबह उपनिदेशक कृषि कार्यालय के सभागार में मिलेट्स विशेषज्ञ डाॅ. अवंतिका सिंह व डॉ. अमित ने एफपीओ के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने पौष्टिक अनाज की खेती के लिए क्षेत्रों की जानकारी ली। साथ ही इसके बाजार के बारे में जाना। टीम ब्लॉक जखौरा के ग्राम मनगुवां पहुंची, जहां एक किसान ने लगाई गई समा (चावल की प्रजाति) के खेतों को देखा। किसान से इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ग्राम खिरिया मिश्र स्थित कृषि वैज्ञानिक केंद्र पहुंची। यहां वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर विभिन्न श्रीअन्न के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवार पौष्टिक अनाज की उपज व खेती के बारे में जाना। परिसर के तकनीकि पार्क में की गई श्री अन्न की खेती को देखा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के दो शोधार्थियों ने तहसील तालबेहट में एक परमार्थ समाज सेवी संस्था के माध्मय से किसानों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed