{"_id":"68fd1ecb3244923fd20b1cb6","slug":"deled-semester-exam-from-tomorrow-preparations-complete-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-144956-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
चार केंद्रों पर होगी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, 2962 परीक्षार्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डीएलएड़ की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्तूबर काे शुरू होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षा में करीब 2962 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जनपद में डीएलएड के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा चार परीक्षा के लिए चार केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज और वर्णी जैन इंटर कॉलेज बनाए गए हैं। इस सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम सेमेस्टर में 1632 व तृतीय सेमेस्टर में 1330 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल को नामित कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा कराने के लिए कक्षा निरीक्षकों के तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य डायट रणवीर सिंह ने ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंभीरता के साथ परीक्षा ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।