{"_id":"690a4c60f3212928400daa94","slug":"decision-to-ban-liquor-in-dungaria-village-memorandum-submitted-to-sdm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145533-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डुंगरिया गांव में शराबबंदी का निर्णय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डुंगरिया गांव में शराबबंदी का निर्णय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम डुंगरिया के लोगों ने उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव में शराबबंदी के निर्णय की जानकारी दी गई। ज्ञापन में बताया कि ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से श्रीरामजानकी यज्ञशाला मंदिर प्रांगण में बैठक कर यह निर्णय लिया।
सभी ग्रामवासियों ने शपथ ली कि वे मंदिर के सामने और रास्ते में शराब पीकर नहीं घूमेंगे। किसी से गाली-गलौज नहीं करेंगे। जो भी व्यक्ति अवैध शराब बेचेगा, उस पर सामाजिक तौर पर 11000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा, जो मंदिर को दान के रूप में दिया जाएगा। अगर कोई शराब पीकर किसी से गालीगलौज करेगा तो उसे 5100 रुपये दंड के तौर पर मंदिर को दान देना पड़ेगा। जो इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे सर्व समाज से बहिष्कार कर दिया जाएगा। कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान जगदीश, गया प्रसाद राजपूत, मन्नू लाल, कल्याण सिंह, मान सिंह, प्रकाश, रामदीन, श्रीराम आदि के हस्ताक्षर बताए गए।