{"_id":"6afe0284d8f29d95ea028e81","slug":"debris-from-the-damaged-culvert-has-been-cleared-from-the-canal-water-will-now-reach-the-tail-end-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166982-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नहर से हटाया क्षतिग्रस्त पुलिया का मलबा, टेल तक पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नहर से हटाया क्षतिग्रस्त पुलिया का मलबा, टेल तक पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से नहर से मलवा निकलते कर्मचारी- संवाद
ललितपुर। गोविंद सागर बांध की बायीं नहर में पानी न मिलने का संकट समाप्त हो गया है। नहर में पड़े क्षतिग्रस्त पुलिया के मलबे को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया है। इससे अब नहर का पानी टेल तक पहुंच सकेगा, जिससे तीन गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा।
रेलवे ने न्यू टाउन स्टेशन के पहले पुल के पार एक पुलिया बनाई थी। सिंचाई विभाग ने बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिए निर्माण का हवाला देकर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। विभाग ने पाइप तो निकाल दिए, पर मलबा नहर में ही छोड़ दिया था। इस कारण नहर में 4.5 किलोमीटर आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा था। किसानों को सिंचाई की चिंता थी। वे विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे थे।
संवाद न्यूज एजेंसी ने 18 नवंबर को अमर उजाला में ''पुलिया तोड़कर नहर में फेंका मलबा, सिंचाई का संकट'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसर सक्रिय हुए। बुधवार दोपहर वे जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और मलबे से पटी नहर की सफाई कराई। लगभग 30 मिनट से अधिक मशीन चलने पर नहर साफ हो सकी। अब टेल तक पानी पहुंचेगा, जिससे किसान खेतों में पलेवा कर सकेंगे।