{"_id":"5e4062b18ebc3ee5923fd712","slug":"dead-threat-to-hinduwadi-leader-lalitpur-news-jhs1596116191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू नेता को कमलेश तिवारी की तर्ज पर मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू नेता को कमलेश तिवारी की तर्ज पर मारने की धमकी
विज्ञापन
बसंत उर्फ बंटू
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के हिंदू नेता के घर के दरवाजे पर कमलेश तिवारी की तर्ज पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया। हिंदू नेता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मोहल्ला रावतयाना में ललितेश्वरी मंदिर के पास निवासी बसंतराज उर्फ बंटू महाराज सनातनी पुत्र रामसेवक ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह जब वह अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो देखा कि उसके मुख्य दरवाजे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक कागज पर हरे रंग की स्याही से आपत्तिजनक पोस्ट गेट पर चस्पा कर दी। इसमें उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। बसंतराज उर्फ बंटू महाराज की तहरीर और धमकी भरे पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और जान से मारने की धमकी के मामले में धारा 295 ए और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बसंतराज उर्फ बंटू महाराज विश्व हिंदू परिषद का झांसी मंडल का पूर्व सचिव रहा है। वह वर्तमान में गोसेवा मंडल का राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा आईटी सेल का सदस्य है।
विज्ञापन
------
यह लिखा पत्र में
बसंतराज उर्फ बंटू महाराज के घर के दरवाजे पर जो धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है, उसमें उसे फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ लिखने पर कमलेश तिवारी की तरह उसका भी गला काटने, उसकी बीबी और बेटी का जहन्नुम का टिकट काटने को धमकाया गया है।
-----------
बसंतराज उर्फ बंटू महाराज के घर जो पत्र चस्पा किया गया है। उसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें संलिप्त होगा, उसकी शीघ्र गिरफ्तार कर किया जाएगा।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।