फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of Madya pradesh youth found in car

कार में मिला मध्यप्रदेश के युवक का शव

Fri, 07 Feb 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Madya pradesh youth found in car
ग्राम गौना में गाड़ी में शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। नाराहट थाना अंतर्गत गौना गेस्ट हाउस के पास बोलेरो कार में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक सागर मध्यप्रदेश का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सागर जिला के थाना मालथौन के अंतर्गत ग्राम अटा निवासी देवेंद्र सिंह( 42) पुत्र रघुवीर सिंह बुधवार के रात करीब 11 बजे घर से बोलेरो गाड़ी लेकर निकले थे। रात में घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह से उसकी खोजबीन शुरू। बृहस्पतिवार को उसकी गाड़ी ग्राम गौना रेस्ट हाउस के पास खड़ी मिली। मौके पर जब परिजन पहुंचे तो गाड़ी के गेट बंद थे। गेट खोलने पर देखा तो देवेंद्र सिंह मृत अवस्था में बीच वाली सीट के नीचे पड़ा था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने थाना नाराहट में पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि देवेंद्र बुधवार की रात 11 बजे अपनी बोलेरो गाड़ी (यूपी 32 सी वी 2907) लेकर घर निकला था। जब रात में घर नहीं पहुंचा तो बृहस्पतिवार की सुबह खोजबीन की गई। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब रात 11 बजे फोन आया और भाई को तत्काल बुलाया गया। इस पर वह जल्दबाजी में लोअर और इनर पहने ही चल दिया। इसके आधा घंटे बाद फ़ोन लगाया तो फोन स्विच आफ बताने लगा। जब सुबह मृत अवस्था में भाई को देखा तो आंख से खून आ रहा था। घसीटने के भी निशान थे। अन्य स्थानों पर भी चोटें थीं। कपड़े शरीर पर आधे- अधूरे मिले। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि जान बचाने के लिए उसकी झड़प हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मामला गंभीर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच करेगी और जो सच्चाई होगी, वह सामने आएगी।
- केशव नाथ, पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली
---------------
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आनंद पांडेय, थाना प्रभारी नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed