फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body foundin dam

बांध में डूबे युवक का शव गहरे पानी में मिला

Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
dead body foundin dam
dam - फोटो : dam
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत गोविंद सागर बांध में नहाते समय डूबे युवक का शव शनिवार को बांध के गहरे पानी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर निवासी संजीव अहिरवार (26 ) पुत्र स्व. बारेलाल अहिरवार शुक्रवार को शाम को लगभग पांच बजे अपने भांजे इंदौर निवासी मयंक के साथ गोविंदसागर बांध पर घूमने के लिए गया था। इसी दौरान संजीव गोविंद सागर बांध के सलूज से बांध में नहाने के लिए कहने लगा और कपड़े उतारकर सलूज से छलांग मारकर बांध में तैरने लगा। कुछ देर तैरने के बाद वह किनारे पर आ गया और भांजे मयंक से उसके कपड़े देने को कहा। अभी मयंक उसके कपड़े उठाकर देने जाने ही लगा और मुड़कर पानी की ओर देखा तो संजीव अचानक से लापता हो गया। यह देख उसे उसे पानी में दूसरी ओर भी देखने का प्रयास किया कि कहीं तैरकर दूसरी ओर तो नहीं चला गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिस पर उसने आसपास लोगों से उसकी मदद करने को कहा, लेकिन कोई भी पानी में उतरने को तैयार नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को खोजने के लिए प्रयास शुरु कर दिए। स्टीमर मंगाकर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन युवक का रात में कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन शनिवार को फिर से उसकी खोजबीन की गई तो युवक का शव लापता वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर गहरे पानी में एक एक पेड़ की बेल में फंसा मिला। जिस पर गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला। कोतवाली पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। मृतक के भांजे मयंक ने बताया कि वह ऊपर सलूज पर था, जबकि वहां से उसके मामा संजीव ने बांध में नहाने को छलांग लगाई थी। इस दौरान भांजे ने उसका तैरते हुए वीडियो भी बनाया था, लेकिन जब मामा ने किनारे पर आकर कपड़े मांगे तो वह कुछ सेकंड के लिए ही पीछे कपड़े उठाने के लिए गया और वापस मुड़कर देखा तो उसके मामा गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed